Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • न्यायालय परिसर की दीवार गिरी, महिला की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

न्यायालय परिसर की दीवार गिरी, महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
rns featured image new

बिहारशरीफ (आरएनएस)। बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय में बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय की बाहरी दीवार आज सुबह अचानक गिर गई, जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग जख्मी बताए जाते हैं। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायालय परिसर की बाहरी दीवार सुबह अचानक गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।
मृत महिला की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां के विशुनपुर की रहने वाली राजमतिया देवी के रूप में की गयी। बताया जाता है कि बेटी के केस की तारीख के लिए वो कोर्ट आई थी। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घटना के बाद आनन-फानन में मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।
अधिवक्ता संघ का कहना है कि दीवार बरसों पुराना था, जिसको तोडऩे के लिए कई बार न्यायालय के वरीय अधिकारी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी को लिखित रूप से ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन लापरवाही के कारण उसे हटाया नहीं जा सका जिसके कारण एक महिला की जान चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, नगर आयुक्त तरणजोत सिंह, एस डी एम कुमार अनुराग और डीएसपी सदर डॉ शिबली नोमानी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच राहत बचाव कार्य करवाया।
वहीं इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दीवार काफी पुराना था और यहां पर बाहर में लोग नाश्ता की दुकान खोल रखे थे, अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैर कर रही महिला से बाइक सवार ने लूटी सोने की चेन
Next: बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.