Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग भर्ती : सीएम ने दिए स्वास्थ्य सचिव को मानकों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
  • देहरादून

नर्सिंग भर्ती : सीएम ने दिए स्वास्थ्य सचिव को मानकों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में सरकार अब नर्सिंग भर्ती के मानकों में संशोधन करने की तैयारी में है। कोरोना से ठीक होने के बाद काम पर लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य सचिव को मानकों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बेरोजगार युवाओं के ज्ञापन का संज्ञान लेकर प्रस्ताव को कैबिनेट में पेश करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम रावत के निर्देश के बाद राज्य में 1200 से ज्यादा पदों पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होने जा रही है। लेकिन भर्ती के लिए 30 बेड के अस्पताल से एक साल के अनुभव और फार्म 16 की अनिवार्यता के कारण कई नर्सिंग प्रशिक्षित युवा इसमें भाग लेने से वंचित हो रहे थे। इस पर नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर मानकों में ढील देने की मांग की थी। जिससे अधिक से अधिक नर्सिंग प्रशिक्षित युवा इसमें भाग ले सकें। इसके बाद अब मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि 30 बेड के अस्पताल में एक साल के अनुभव की शर्त को हटा दिया जाए। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में दिया जाएगा। इस संशोधन के बाद फार्म 16 की अनिवार्यता भी खुद ही खत्म हो जाएगी।
कांग्रेस ने उठाया था विस सत्र में मुद्दा: नर्सिंग भर्ती का यह मुद्दा कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की थी। वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अब नर्स भर्ती के प्रशिक्षुओं के समर्थन में हैं। सोमवार को रावत ने इस मामले को लेकर फोन पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से बात की थी और इस समस्या को सुलझाने का आग्रह किया था। सोमवार को नर्सिंग के प्रशिक्षुओं को साथ लेकर विधायक मनोज रावत पूर्व सीएम हरीश रावत के पास पहुंचे थे। पूर्व सीएम रावत ने इस मुद्दे पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से फोन पर बात कर समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य अफसर बन ठग ने की युवक से 74 हजार रुपये की ठगी
Next: राज्य में आज मिले कोरोना संक्रमण के 254 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.