Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प
  • देहरादून

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

देहरादून। नर्सिंग भर्ती को वर्षवार आधार पर कराने की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने सालापुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। रोकने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई नर्सिंग अभ्यर्थी घायल हुए।

नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर के नेतृत्व में अभ्यर्थी दिलाराम चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूच शुरू किया। सालावाला पुल के पास पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोककर वाहनों में बैठाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। विनता नामक अभ्यर्थी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया, लेकिन सरकार ने केवल आश्वासन दिया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से भर्ती की मांग लंबित है, और आज शांतिपूर्ण कूच के दौरान भी उन पर बल प्रयोग किया गया।

अभ्यर्थी सपना ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके लिए कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अभ्यर्थी राजेंद्र कुकरेती के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

कूच को रोकने के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को वाहनों में बैठाकर एकता विहार धरना स्थल पर छोड़ दिया, जहां मंच का धरना जारी है। प्रदर्शन में नवल पुंडीर, अनिल रमोला, विकास पुंडीर, परवेश रावत, सुमन, शहाना, सरिता जोशी, गणेश, प्रमोद चमोली, अशुतोष, राज, लक्ष्मण बिष्ट, शिवम गोदियाल, मधु उनियाल, सुनिता, मीना रावत, नीतू शर्मा और प्रेमा सहित कई नर्सिंग अभ्यर्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत्रधारी चालदा महाराज की प्रवास यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next: कसार देवी क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.