Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कसार देवी क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

कसार देवी क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कसार देवी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने एवं अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कसार देवी अल्मोड़ा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, अध्यात्म और संस्कृतिक पर्यटन जैसी अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। इन संभावनाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित कर क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा दी जा सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन मार्गों, व्यूपॉइंट्स एवं मुख्य स्थलों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग अपने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए फॉरेस्ट की जितनी भी आपत्तियां हैं, उनका निदान करें तथा पार्किंग व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के प्रचार प्रसार तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए आधुनिक माध्यमों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रचार प्रसार अच्छा माध्यम है, इसलिए यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं को प्रचारित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने होटल व्यवसायियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर प्रबंधन और विकासात्मक प्रयासों के माध्यम से कसार देवी क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी एसके पंत सहित होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प
Next: किरायेदार सत्यापन में लापरवाही पर पांच मकान मालिकों पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.