Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • न्यूक्लियर वार का खतरा बढ़ा, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बीच रूस ने समुद्र में उतार दी परमाणु पनडुब्बियां
  • अंतरराष्ट्रीय

न्यूक्लियर वार का खतरा बढ़ा, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बीच रूस ने समुद्र में उतार दी परमाणु पनडुब्बियां

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

कीव। एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, रूस का यूक्रेन पर लगातार हमला जारी है। अब ये युद्ध खतरनाक मोड़ लेने जा रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से लगातार धमकी मिलने के बाद अब रूस ने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में अपनी परमाणु पनडुब्बियों को तैनात कर दिया है। रूस के इस कदम से दुनियाभर में परमाणु युद्ध का खौफनाक संकट मंडराने लगा है। यूरोप के ज्यादातर देश उत्तर अटलांटिक महासागर के करीब मौजूद है और रूस के परमाणु पनडुब्बी की तैनाती से न्यूक्लियर वॉर की आशंका बढ़ गई है। बता दें कि रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने में सक्षम है। इन पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारा गया है। रूस के इस कदम को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेमलिन अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक जाता दिख रहा है। रूस पर नजर रख रहे विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन आक्रामक रणनीति के लिए न्यूक्लियर धमकियां देते रहे हैं। ऐसा उन्होंने 2014 के क्रीमिया युद्ध के दौरान भी किया था।

न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेगा रूस
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। मॉस्को ने 22 मार्च को नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर नाटो ने सीमा लांघी तो क्रेमलिन न्यूक्लियर हमले से नहीं चूकेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि अगर रूस के सामने अस्तित्व का खतरा खड़ा होता है तो वह न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोबारा के माँ नैथना देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का होगा शुभारंभ
Next: संकट में इमरान खान, अविश्वास प्रस्ताव में अकेला छोड़ 50 पाकिस्तानी मंत्री लापता

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.