Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती से एनआरआई पति ने किया दुष्कर्म
  • हरिद्वार

युवती से एनआरआई पति ने किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भेल क्षेत्र की एक युवती ने एनआरआई पति पर शादी से पहले और बाद में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पति ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी भी दी है। पीडि़ता का आरोप है कि पति और उसके परिवार ने उससे 19 लाख की रकम भी ठग ली है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एनआरआइ पति और चंडीगढ़ निवासी परिवार वालों के खिलाफ जीरो एनआरआई में मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त युवती कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018 में उसे हॉयर एजुकेशन के लिए कनाडा जाना था। उसकी एक परिचित महिला लेखा हांडा निवासी सेक्टर 43 चंडीगढ़ ने अपने एनआरआई मित्र निर्भय राणा से मोबाइल फोन पर परिचय कराया। आश्वासन दिलाया कि वह कनाडा में दाखिले के लिए उसकी मदद करेगा। आरोप है कि वीजा के नाम पर लेखा, निर्भय की माता सुधा और मौसा राजीव सिंह के अकाउंट में करीब 19 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन वीजा नहीं मिल सका। अप्रैल 2019 में भारत लौटे निर्भय ने युवती से मुलाकात कर शादी करने का प्रस्ताव रखा। भरोसा दिलाया कि शादी के बाद आसानी से वीजा मिल जाएगा। आरोप है कि 11 अप्रैल को निर्भय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर खरड पंजाब में उसके साथ निर्भय ने शादी भी की। शादी के दिन भी कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कनाडा लौट गया। बाद में उसका वीजा भी रिजेक्ट हो गया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल चंडीगढ़ का होने के चलते मुकदमे को चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति घोटाले के फरार आरोपी की कुर्की शुरू
Next: ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.