Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 महीनों में डॉग बाइट के एक लाख से ज्यादा मामले
  • राष्ट्रीय

नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 महीनों में डॉग बाइट के एक लाख से ज्यादा मामले

RNS INDIA NEWS 06/08/2025
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। नोएडा की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के लिए अब सड़कों पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है। बीते 7 महीनों में पालतू और आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने के 1 लाख 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल और अन्य सरकारी संस्थानों में एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से मई के बीच कुत्तों के काटने के 69,188 मामले सामने आए। सिर्फ जुलाई महीने में ही 18 हजार से अधिक डॉग बाइट के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बंदरों और बिल्लियों के काटने के भी 32 हजार से अधिक मामले पिछले दो महीनों में सामने आए हैं।
नोएडा के ग्रामीण इलाकों और सेक्टरों में कुत्तों के काटने की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। डॉग लवर्स और आम नागरिकों के बीच इस मुद्दे को लेकर अक्सर टकराव भी देखने को मिलता है।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो लगभग सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबिज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक जिले में 1.08 लाख मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाओं की लगातार रिपोर्टिंग और जागरूकता के चलते भी आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
नोएडा के सिविल अस्पताल पहुंचे एक मरीज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उसे बिल्ली ने काट लिया था। वह इंजेक्शन लगवाने आया है। मरीज ने कहा कि कुत्ते भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं, जो रास्तों में लोगों को काट लेते हैं। एक अन्य मरीज ने कहा, मुझे एक कुत्ते ने काटा था। मैं इंजेक्शन लगवाने आया हूं। यहां अस्पताल में पूरी व्यवस्था है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी
Next: थलीसैंण में नेपाली डेरे में गिरा मलबा, पांच लापता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.