Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नोडल अधिकारी टीम भावना के साथ कार्यों को संपादित करें
  • अल्मोड़ा

नोडल अधिकारी टीम भावना के साथ कार्यों को संपादित करें

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रताप सिंह शाह ने अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचकर निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से मतदान दिवस की तैयारियों की जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी टीम भावना के साथ कार्यों को संपादित करें तथा कार्यों में किसी भी दुविधा होने पर अपने उच्चाधिकारी से समन्वय बनाकर कार्यों को निर्विघ्न रूप से पूर्ण करें। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान वेब कास्टिंग, वाहन व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, प्रशिक्षण, बूथों में आवश्यक सुविधाओं समेत अनेक कार्यों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों को कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयंतर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता पर्चियों का वितरण शत प्रतिशत किया जाए। वाहनों में जीपीएस की इंस्टॉलिंग समय से करते हुए इसके एक्टिव होने की भी जांच कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 2 दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली मतदान पार्टियों के लिए भी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। दो दिन पूर्व 136 मतदान पार्टियां रवाना होंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष, सी विजिल, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा यहां की जा रही गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजनीतिक दलों को सौंपा घोषणा पत्र
Next: रुद्रपुर में ईवीएम का अनुपूरक रेंडमाइजेशन किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.