Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नो-पार्किंग में खड़े वाहन बढ़ा रहे परेशानी
  • देहरादून

नो-पार्किंग में खड़े वाहन बढ़ा रहे परेशानी

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तपोवन अब ग्राम पंचायत से अपग्रेड होकर नगर पंचायत बन गया है। देशी-विदेशी पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थल है। लेकिन लक्ष्मणझूला चौक की सुंदरता को नो-पार्किंग में खड़े वाहन पलीता लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। तपोवन में नगर पंचायत कुछ अरसा पहले ही अस्तिव में आई है। पर्यटकों का यहां पर सालभर आवागमन रहता है। यहां पर पार्किंग की समस्या भी सबसे बड़ी है। वहीं लक्ष्मणझूला चौक पर नो-पार्किंग का बोर्ड लगा है। इसके बावजूद दुपहिया और चौपहिया वाहन पार्क हो रहे हैं। इससे चौक की सुंदरता तो खराब हो रही है। इसके अलावा पैदल आवाजाही करने वाले पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कई बार यहां से वाहनों को हटाने के लिए अभियान चला चुकी है। लेकिन इसके बाद फिर से चौक पर वाहन जस के तस खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चौक पर वाहन पार्क होने से लोगों को खासी दिक्कत होती है। आने-जाने वाले वाहनों को भी निकलने में अधिक टाइम लगता है। जबकि प्रशासन की तरफ से यहां पर वाहन खड़े करने की मनाही है। बावजूद इसके लोग नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे है। उधर, थाना निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश साह ने बताया कि पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करती है। अगर फिर से चौक पर वाहन पार्क हो रहे हैं, तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस महिला नेत्री की घर के बाहर खड़ी कार जलाई
Next: बैराज जलाशय से दो शव बरामद, एक की पहचान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.