Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निवेश के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निवेश के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। निवेश के नाम पर पूरे देश में करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 102 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। करीब 17 राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मामले में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें निवेश कर 30 से 40 फीसदी तक लाभ कमाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उन्हें कुछ टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। आरोपियों ने उन्हें कुछ टास्क दिए और 34.08 लाख रुपये निवेश कराया। लेकिन रकम देने के बाद न उन्हें लाभ मिला और न निवेश की गई रकम वापस लौटाई गई। अग्रवाल ने बताया कि काफी छानबीन के बाद आरोपी की पहचान हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी नारोल अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई। एसटीएफ ने दबिस देकर उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूरे देश में 102 शिकायतें दर्ज हैं, इसमें निवेश के नाम पर लोगों से 15 करोड़ 20 लाख रुपये हड़पे गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोबेल पुरस्कार विजेता एरोन एसआरएचयू के कैंसर रिसर्च में होंगे चेयर प्रोफेसर
Next: राशिफल 26 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.