Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण होगा : नितिन गडकरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण होगा : नितिन गडकरी

RNS INDIA NEWS 04/01/2022
rns featured image new

नैनीताल। केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2024 तक वह उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की सड़क निर्माण की परियोजनाओं को पूरा कर लेंगे। इसमें टनकपुर से लिपूलेख तक सड़क निर्माण का कार्य भी शामिल है। नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन केनेडी ने कहा था कि अमेरिका सम्पन्न देश है इसलिए अमेरिका की सड़कें अच्छी नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि अच्छी सड़कों के चलते अमेरिका धनी व सम्पन्न बना है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छी सड़कों के निर्माण से उत्तराखंड भी सम्पन्न व समृद्ध राज्य बनेगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह राजमार्ग मंत्री बने थे तब उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड की तस्वीर बदलने का लक्ष्य रखा था और वह 2024 तक इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2021 तक उन्होंने प्रदेश में 2100 किमी राजमार्ग का निर्माण किया है। नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2022 में वह 128 किलोमीटर नए राजमार्ग का निर्माण कर लेंगे। वहीं इसी दौरान वह 1353 किमी की नई सड़कों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2025 तक प्रदेश में 2500 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दो लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार कैलाश मानसरोवर जाने के लिए टनकपुर से लिपूलेख तक 5000 करोड़ की लागत से 366 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर रही है जो कि एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक काम पूरा हो गया है और पिथौरागढ़ के घटियाबगड़ से लिपूलेख तक अगले साल सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कैलाश मानसरोवर जाने के लिए चीन, नेपाल व सक्किमि जाने की जरूरत नहीं होगी। श्रद्धालु अब टनकपुर के रास्ते सीधे कैलाश मानसरोवर जा सकेंगे। पिथौरागढ़ से लिपूलेख तक 3100 करोड़ की लागत से 204 किमी सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में दिल्ली से देहरादून व दिल्ली से हरिद्वार की दूरी मात्र दो घंटे में पूरी होगी। इसके लिए वह देहरादून से दिल्ली के बीच 1200 करोड़ की लागत से 228 किलोमीटर का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। आने वाले दो साल में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब मोदी सरकार में दिल्ली से जयपुर की यात्रा भी दो घंटे, दिल्ली से अमृतसर छह घंटे, दिल्ली से श्रीनगर आठ घंटे व दिल्ली से मुम्बई की यात्रा 12 घंटे में पूरी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य व एक छात्र समेत पांच कोरोना पॉजीटिव
Next: तारीख पर कोर्ट गये व्यक्ति की पिटाई

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.