Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी उत्तराखंड ने विकसित किया बायोमास कुकिंग स्टोव
  • पौड़ी

एनआईटी उत्तराखंड ने विकसित किया बायोमास कुकिंग स्टोव

RNS INDIA NEWS 06/03/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने ग्रामीण भारत के लिए एक स्वच्छ और कुशल बायोमास कुकिंग स्टोव विकसित किया है। यह स्टोव गैसीफिकेशन प्रक्रिया और पोरस रेडियंट बर्नर तकनीक पर आधारित है, जो खाना पकाने के लिए बायोमास ईंधन का उपयोग करता है। इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि इसे विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (डीएसटी) की कोर रिसर्च ग्रांट योजना के तहत वर्ष 2022 में तीन वर्षों के लिए स्वीकृति मिली थी और यह मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। उत्तराखंड के जंगलों में हर वर्ष वनाग्नि की घटनाएं बड़े पैमाने पर बायोमास अपशिष्ट उत्पन्न करती हैं। यह परियोजना ऐसे कचरे का सतत ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करके पर्यावरणीय नुकसान को कम करने और इसे रसोई की ऊर्जा जरूरतों के लिए कारगर विकल्प में बदलने का प्रयास कर रही है। परियोजना के तहत दो अलग-अलग प्रकार के बायोमास कुकिंग स्टोव मॉडल विकसित किए गए हैं। इन्हें थर्मल दक्षता को अधिकतम करने और उत्सर्जन को कम करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह न केवल स्वस्थ और स्वच्छ खाना पकाने के लिए उपयुक्त है, बल्कि यह सरकार के सतत ऊर्जा समाधान और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के भी अनुरूप है। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. के. के. शुक्ल ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, ऐसे नवाचार ग्रामीण ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ वनाग्नि प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देने में सहायक सिद्ध होगा।

ग्रामीण ऊर्जा संकट का समाधान
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस स्टोव का विकास किया गया है। बायोमास ईंधन आधारित यह कुकिंग स्टोव न केवल एलपीजी पर निर्भरता को कम करेगा बल्कि खाना पकाने के लिए एक स्वच्छ, कुशल और सस्ती ऊर्जा का विकल्प भी प्रदान करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षिल में आयोजित शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
Next: यूपीएस का कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.