Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के नवयुवकों का सपना करेगा साकार बजट: निशंक
  • देहरादून

उत्तराखंड के नवयुवकों का सपना करेगा साकार बजट: निशंक

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
rns featured image new

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि धामी सरकार के बजट में उत्तराखंड को माडल स्टेट की बनाने की छाया है। निश्चित तौर पर यह बजट राज्य के नवयुवकों का सपना भी साकार करेगा। भाजपा संगठन ने धामी सरकार के बजट की खूबियों को जनता तक पहुंचाने के लिए हर जिले में वरिष्ठ नेताओं के प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय लिया है। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में डा. निशंक ने इसकी शुरूआत की है। उन्होंने विधानसभा में पारित बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। रोजगार के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, और अवस्थापना विकास पर विशेष फोकस किया है।
निशंक ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह रोजगार परक है, जिसमें रोजगार के नए आयामों खोलने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे दशक को उत्तराखंड के विकास का दशक बताया है। धामी सरकार ने बजट में इसकी साफ झलक दिखाई दे रही है। वे दावे के साथ कह सकते हैं निश्चित तौर पर उत्तराखंड जल्द ही पूरे देश में माडल स्टेट बनेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संसाधनों को पूरी ताकत के साथ बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। देश में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय औसत आय जहां 1.35 लाख है, वहीं उत्तराखंड में 2.35 लाख प्रति व्यक्ति आय है। इसमें जमीन -आसमान का अंतर है। यह इस बात को प्रदर्शित करता है राज्य विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शानदार बजट के लिए सीएम पुष्कर धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई भी दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता सुरेश जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, विनोद सुयाल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजदू रहे।
विपक्ष के सदन को जल्द खत्म करने के आरोप पर निशंक ने कहा कि विपक्ष तो सदन चलने ही नहीं देता है, उनकी इच्छा ही नहीं होती है कि सदन चले। उनका मकसद सिर्फ हंगामा करना है। विपक्ष से सदन में ऐसा व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की पवित्रा बनाने की जिम्मेदारी तक नहीं निभा पा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 माह से गुमशुदा महिला को पटियाला से सकुशल किया बरामद
Next: नौकरी की मांग पर डटे रहे पशु मित्र

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.