Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ट्रक स्टैण्ड निर्माण के चलते बन्द हुआ पैदल रास्ता जनता के लिए जल्द होगा शुरू
  • अल्मोड़ा

ट्रक स्टैण्ड निर्माण के चलते बन्द हुआ पैदल रास्ता जनता के लिए जल्द होगा शुरू

RNS INDIA NEWS 23/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के मध्य ट्रक स्टैण्ड बनने से बन्द हुआ पैदल रास्ता दो-तीन माह के अन्दर बनकर तैयार होकर जनता के लिए उपलब्ध होगा। विदित हो कि विगत डेढ़ साल से निर्माणाधीन ट्रक स्टैण्ड के निर्माण कार्य के चलते स्वागत रेस्टोरेंट के बगल से नीचे को उतरने वाला पैदल आम रास्ता कार्यदायी संस्था के द्वारा बन्द कर दिया गया था जिससे इलाके की रिहाईश के सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे थे। इस पर न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन ने जब अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से बात की तो उनका कहना था कि इस मामले में शीघ्र ही कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया जाएगा। वार्ड के सभासद मनोज जोशी ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि ट्रक स्टैण्ड बनने के कारण बन्द हुआ आम पैदल रास्ता तुरन्त खोला जाना चाहिए जिससे कि वहां की जनता को राहत मिले। इस सम्बन्ध में विगत शनिवार को न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से वार्ता की। जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता से वार्ता की गयी, जिसमें अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को बताया कि दो तीन माह के भीतर उक्त मार्ग की व्यवस्था जनता के लिए कर दी जाएगी। जिलाधिकारी से वार्ता करने वालों में इस अवसर पर न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष डी एस सिजवाली, सचिव कपिल मल्होत्रा, उपसचिव राहुल जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, हरीश त्रिपाठी, शिवेन्द्र गोस्वामी, एस एस कपकोटी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, दयाकृष्ण काण्डपाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नहीं है आरटीआई के दायरे में: जिलाधिकारी
Next: अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.