Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जल्द कराएं पूरी : धामी
  • ऊधम सिंह नगर

निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जल्द कराएं पूरी : धामी

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों संग बैठक कर पेयजल लाइनों में लीकेज जल्द ठीक कराने और निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का कार्य तेजी से पूरा कराने और सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ और वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में कहीं पेयजल संकट न रहे। इसके लिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें और संबंधित समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान डीएम उदय राज सिंह ने बताया कि जिले में 12,123 हैंडपंप हैं। जिनमें से 11,578 सुचारू हैं और 545 खराब हैं, जिन्हें शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा। कहा कि अर्बन क्षेत्रों में हैंडपंप प्राथमिकता से लगाए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत 604 राजस्व ग्रामों के लिये 333 पेयजल योजनाएं बनाई जा रही हैं। सभी योजनाओं के कार्य अगस्त तक पूरा कर लिए जाएंगे।  उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत नगर निगम काशीपुर में 6 जोन के लिए सात नलकूप का निर्माण और 6 उच्च जलाशय का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 5 जोन के कार्य पूर्ण कर जल संस्थान को हस्तांरित कर दिए गए हैं। जबकि जोन 8 योजना का निर्माण पूरा हो चुका है। अमृत योजना के तहत नगर निगम रुद्रपुर में 5 जोन में पेयजल योजना का कार्य पूरा कर जल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका खटीमा के वार्ड नं 3, 4, 5 के लिए बंडिया पेयजल योजना का कार्य पूरा कर पेयजल सुचारू कर दिया गया है। उमरू खुर्द व महोलिया पेयजल योजना का कार्य जारी है। जिले में तीन करोड़ रुपये के 17 आपदा न्यूनीकरण कार्य चिह्नित कर टेंडर कर दिए गए हैं। 51 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की गई है। डीएम ने बताया कि जिले में वनाग्नि के 65 मामले सामने आए। जिन पर शीघ्र काबू पा लिया गया था।

काशीपुर और बाजपुर में नहीं है समस्या
काशीपुर(आरएनएस)। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं है। 347 हैंडपंप सुचारू हैं। जनता को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिये नगर निगम, एमपी चौक, गैस गोदाम, चैती मोड़, टांडा तिराहा में वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं। जबकि रोडवेज में जल्द वॉटर कूलर स्थापित किया जाएगा। एसडीएम बाजपुर राकेश तिवारी ने बताया कि बाजपुर क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं है, लेकिन बरसात में लेवड़ा नदी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसीलिए डी-सिल्टिंग और तटबंध मरम्मत कार्य आवश्यक है।

ये रहे मौजूद :  एसएसपी मंजुनाथ टीसी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एएसपी अभय कुमार सिंह, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, सीओ अनुषा बडोला, नगर आयुक्त विवेक राय, रोहिताश शर्मा, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम मृदुला सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तरुण शर्मा, डीएसटीओ नफील जमील, डीडीएमओ, उमा शंकर नेगी आदि।

भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
काशीपुर(आरएनएस)। पत्नी गीता धामी के साथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं को यात्रा में कठिनाई न हो और उनकी यात्रा सुखमय हो इसके लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, निवर्तमान मेयर ऊघा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ. रवि सहोता, अभिषेक गोयल, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देशवासियों का अपमान कर रही कांग्रेस : जोशी
Next: वनाग्नि मामले में हुई कार्रवाई पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.