Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निर्माण सामग्री डंप करने से कल्वर्ट हो रहे बंद, पार्षद ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

निर्माण सामग्री डंप करने से कल्वर्ट हो रहे बंद, पार्षद ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 11/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्थित निर्माण गतिविधियों और लापरवाह नागरिकों की वजह से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को वार्ड संख्या 17 न्यू कलेक्ट्रेट की पार्षद तुलसी देवी ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर नगर निगम के मेयर अजय वर्मा से मुलाकात की और वार्ता कर उन्हें एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड के विभिन्न हिस्सों में कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे मनमाने ढंग से भवन निर्माण सामग्री जैसे रेत, मिट्टी, मलबा आदि डाल दी जा रही है, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि क्षेत्र में बने कई जलनिकासी कल्वर्ट भी बंद हो चुके हैं। इससे बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद तुलसी देवी ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है यदि यह व्यवस्था नहीं सुधरी तो वार्ड की आबादी को इससे नुकसान हो सकता है। इस पर मेयर अजय वर्मा ने पार्षद की चिंता को जायज़ बताया और तुरंत एक्शन लेने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी को भी सार्वजनिक संपत्ति और सुविधाओं से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जल्द ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Die Rolle von Tieren als Symbolfiguren in Videospielen und Filmen
Next: लक्ष्मेश्वर बाईपास पर दरकी पहाड़ी, पार्षद की तत्परता से तुरंत हटाया गया मलबा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.