Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्जला एकादशी पर्व पर लौटी त्रिवेणीघाट की रौनक
  • देहरादून

निर्जला एकादशी पर्व पर लौटी त्रिवेणीघाट की रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। निर्जला एकादशी पर्व पर तीर्थनगरी ऋषिकेश की हृदयस्थली त्रिवेणीघाट पर 56 दिन बाद रौनक लौटी। यहां कोविड कर्फ्यू के चलते आवाजाही बहुत कम थी। सोमवार को बाहरी प्रांतों से आए और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। लक्ष्मी नारायण की विधिविधान से पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों को मिट्टी से बनी सुराही, हाथ वाले पंखे आदि का दान किया। स्नान दान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।सोमवार तडक़े से ही श्रद्धालु त्रिवेणीघाट का रुख करने लगे। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। तीन दिन बाद धूप खिली। जलस्तर में वृद्धि के चलते अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी नहीं लगाई। घाट किनारे लोटे में जलभरकर स्नान किया। बाहरी प्रांतों से आए कुछ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। घाट परिसर में श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान करा रहे पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि निर्जला एकादशी में लक्ष्मी नारायण की आराधना की जाती है। बताया कि हरियाणा, यूपी, राजस्थान और बिहार से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। त्रिवेणीघाट पर सुराही और हाथ के पंखे की बिक्री के स्टॉल जगह-जगह लगे नजर आए।

श्रद्धालुओं को शरबत बांटा
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट पर श्रद्धालुओं को शरबत का प्रसाद बांटा गया। पंडित वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी में मीठा शरबत बांटने का खासा महत्व है। कोविड संकट के चलते शरबत का स्टाल त्रिवेणीघाट पर ही लगाया गया है। सामान्य दिनों में इस दिन शहर में जगह-जगह स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि योगपीठ में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next: सीएम ने ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.