Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें अधिकारी: डीएम
  • ऊधम सिंह नगर

निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें अधिकारी: डीएम

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने वर्चुअल के माध्यम से उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों के साथ मासिक स्टाफ बैठक अयोजित की। इसमें वसूली, चकबंदी, भू-राजस्व, सिंचाई पर वसूली, विविध देय, राज्य कर, स्टॉम्प, तालाब पुर्नजिवित आदि विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचएआई व एनएच के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के जो भी शेष कार्य हैं उन्हें गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को वर्ग-4 भूमि, 143, दाखिल खारिज, भूमि स्वामित्व, वर्ग-1ख, वर्ग-8 आदि के जो भी मामले व कोर्ट के लंबित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदारों को नामांतरण के कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अन्यथा संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को तहसीलों में मजिस्ट्रेटी जांच लंबित है उनका भलिभांति निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए। जिन तहसीलों में तालाबों में अतिक्रमण के मामले अभी भी शेष है वे न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए अवमुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित तहसीलदार राजस्व वसूली पर विशेष फोकस करते हुए शत-प्रतिशत वसूल करें। संबंधित उप जिलाधिकारियों को धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का भी औचक निरीक्षण करते हुए न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। यहां अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एसडीएम नरेश चन्द्र दुर्गापाल, प्रत्यूष सिंह सहित उप जिलाधिकारी व तहसीलदार वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क में गिराकर युवक को पीटने वाला सिपाही सस्पेंड
Next: दून विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व्याख्यान का समापन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.