Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डीएलएड अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड

डीएलएड अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

नैनीताल। एनआइओएस डीएलएड से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनके सरकारी शिक्षक बनने का रास्ता खोल दिया है। राज्य के 37000 अभ्यर्थी अब शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हाई कोर्ट ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों के पदों की नियुक्ति पत्र की काउंसलिंग में शामिल करने को लेकर तय की गई सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अभी 2648 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 10 फरवरी 2021 में एक शासनादेश जारी किया गया था, जिसके अनुसार डीएलएड (NIOS) प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त शासनादेश के खिलाफ नैनीताल निवासी नंदन सिंह बोहरा, निधि जोशी, गंगा देवी, सुरेश चंद्र गुरुरानी, संगीता देवी और गुरमीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सीडी बहुगुणा ने कोर्ट को बताया कि 2019 में एनआइओएस के दूरस्थ शिक्षा माध्यम से इन अभ्यर्थियों ने डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त किया था और इस डिग्री को मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार व एनसीटीआई में मान्यता दी थी। इससे पहले मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 16 दिसंबर 2020, एनसीटीआई ने 6 जनवरी 2021 तथा 15 जनवरी 2021 को शिक्षा सचिव ने उनको सहायक अध्यापक प्राथमिक में शामिल करने को कहा था पर सरकार ने 10 फरवरी 2021 को यह कहते हुए उन्हें काउंसलिंग से बाहर कर दिया कि सरकार के पास कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है। इससे पहले याचिकाकर्ताओं के समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा हो चुके थे। सहायक अध्यापक प्राथमिक में 2648 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में इन्हें काउंसिलिंग में शामिल करने के निर्देश सरकार को दिए हैं। इस आदेश से करीब 37 हजार डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नदी में बहा
Next: आप ने की उत्तराखंड में संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.