Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • करसोग: निजी क्लीनिक पर पुलिस का छापा, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद
  • हिमाचल प्रदेश

करसोग: निजी क्लीनिक पर पुलिस का छापा, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

 करसोग(मंडी)। हिमाचल प्रदेश की करसोग पुलिस ने डीएसपी गीताजंलि ठाकुर की अगवाई में भंथल में एक स्थानीय क्लीनिक में छापामारी की। इस दौरान तलाशी करने पर पुलिस के हाथ प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप लगी है। यही नहीं झोलाछाप डॉक्टर के पास न तो दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री थी। ऐसे में लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर क्लिनिक को भी सील कर दिया है। करसोग में बढ़ते नशीली दवाइयों के कारोबार को लेकर मिल रही शिकायत पर यह कार्रवाई की है। ऐसे में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने और बिना डिग्री के लोगों का इलाज करने के जुर्म में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया। इससे पूर्व पुलिस ने उपमंडल के तहत सेरी बंगलों में भी झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में दबिश दी थी। पुलिस पहले ही आरोपी को हिरासत में ले चुकी है। डीएसपी करसोग के नेतृत्व में लगातार जारी इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से भी इस तरह के फर्जी डॉक्टरों के चंगुल में न फंसने की अपील की है। डीएसपी गीताजंलि ठाकुर ने बताया कि लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर भंथल में चल रहे क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि आरोपी के पास न कोई डिग्री है और न ही दवाइयां बेचने का लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि क्लिनिक में निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में ट्रामाडॉल भी पाई गई। उन्होंने कहा कि दवाइयां कहां से आ रही हैं, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया
Next: वाहन चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दस दुपहिया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.