Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सीएम ने ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया
  • हिमाचल प्रदेश

सीएम ने ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से कचरे को निष्पादन क्षेत्र तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला को 34 वाहनों में से 15 वाहन प्राप्त हो गए हैं और शीघ्र ही शेष वाहन भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरे के कुशल प्रबंधन और ट्रैकिंग के लिए इन वाहनों में जीपीएस की सुविधा भी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन 5.44 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए हैं। इन वाहनों को नगर निगम शिमला के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में एक अलग से संग्रहण टैंक भी लगाया गया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेंद्र शौरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षद, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म
Next: करसोग: निजी क्लीनिक पर पुलिस का छापा, प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.