Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निजी अस्पतालो में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ की डिग्री जांच की मांग उठाई
  • नैनीताल

निजी अस्पतालो में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ की डिग्री जांच की मांग उठाई

RNS
RNS INDIA NEWS 26/11/2020
default featured image

हल्द्वानी। नर्स फाउंडेशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी को ज्ञापन सौंपकर हल्द्वानी के निजी अस्पतालो में काम कर रहे नर्सिंग स्टाफ की डिग्री जांच की मांग उठाई है। संगठन सदस्यों का कहना है कि निजी अस्पतालों में नियम विरुद्ध बिना योग्यता के लोगों को भर्ती कर उनसे काम लिया जा रहा है। जबकि योग्य नर्सिंग स्टाफ का उत्पीडऩ हो रहा है। गुरुवार को सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू, सचिव कैलाश चंद्रा, उपाध्यक्ष पूजा बसेरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन व सरकार के सख्त नियमों के बावजूद निजी अस्पतालों की जांच नहीं हो रही है। कहा कि निजी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ मात्र छह से आठ हजार की तनख्वाह पर आठ से दस घंटे काम कर रहा है। जिले के कई अस्पतालों में तो फर्जी डिग्रीधारी लोग नर्सिंग से जुड़े काम कर रहे हैं। ऐसे स्टाफ को हटाया जाना चाहिए। निजी अस्पतालों में आईपीएचएस के मानकों के अनुसार स्टाफ की नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। इस कारण बाकी स्टाफ से करीब दस घंटे से ज्यादा काम लिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, पूजा जोशी, भगवती प्रसाद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 63 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि जारी
Next: बेटियों को साहसी बनाने के साथ ही बेटों में अच्छे संस्कार देने भी बेहद जरूरी : स्वामी चिदानन्द

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.