Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निगमों के कर्मचारियों को भी मिले महंगाई भत्ता
  • देहरादून

निगमों के कर्मचारियों को भी मिले महंगाई भत्ता

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने निगमों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से वार्ता की। उनके सामने निगम कर्मचारियों का पक्ष रखा। तत्काल लंबित महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग की। महासंघ अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों को अभी महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला है। इसके साथ ही सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार मकान किराया भत्ता भी नहीं दिया गया है। वन विकास निगम में 2018 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान नहीं हुआ है। शासन की ओर से समय समय पर किए गए आदेशों पर ही ऑडिट आपत्तियां लगाई गई हैं। हाईकोर्ट की ओर से इन आपत्तियों को गलत बताते हुए बिना कटौती के भुगतान को कहा गया है। इसके बावजूद लाभ देने की बजाय वन निगम मैनेजमेंट डबल बेंच में जाने की बात कर रहा है। ये सीधे तौर पर कर्मचारियों के साथ अन्याय है। महासचिव श्याम सिंह नेगी ने कहा कि दैनिक वेतन, संविदा, विशेष श्रेणी, उपनल, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश गोसाईं, बीएस रावत, मेजपाल, शिशुपाल सिंह नेगी, अनुराग नौटियाल, जीवानन्द भट्ट मौजूद रहे। गलत नीतियों से रोडवेज बदहाल महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गलत नीतियों के कारण आज रोडवेज बदहाली की स्थिति में है। कहा कि मौजूदा समय में चार धाम यात्रा सीजन है। प्रतिदिन तीन करोड़ से अधिक की आय होनी चाहिए। इस समय आय एक करोड़ पर ही सिमट कर रह गई है। इसके कारण कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन आज तक नहीं मिला है। बसों का बेड़ा पुराना हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी निजी बसों को मंजूरी दी जा रही है। इससे नुकसान हो रहा है। डग्गामारी रोकने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते आउटसोर्स, संविदा, विशेष श्रेणी के कार्मिकों से काम लिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन
Next: राशिफल 28 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.