Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • निफ्टी नयी उंचाई पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज में छह फीसदी का उछाल
  • अर्थ जगत

निफ्टी नयी उंचाई पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज में छह फीसदी का उछाल

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार छठे दिन चढ़ता हुआ पहली बार 15,400 अंक के पार बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 308 अंक उछलकर 51,400 अंक के पार पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में जबरदस्त तेजी के साथ निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली से निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,435.65 अंक पर बंद हुआ जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। यह रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। सेंसेक्स भी लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 307.66 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,422.88 अंक पर पहुंच गया जो 03 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर निफ्टी में 5.99 प्रतिशत और सेंसेक्स में 5.90 प्रतिशत मजबूत हुआ। पेट्रो रसायन के उसके कारोबार में मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि की उम्मीद में कंपनी के शेयर में उछाल आया है।
कोविड-19 के सक्रिय मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रही कमी से भी शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है।
मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशक बिकवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.12 प्रतिशत टूटकर 21,661.83 अंक और स्मॉलकैप 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 23,456.42 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और शेष 13 के हरे निशान में बंद हुये। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 1.47 प्रतिशत, एचडीएफसी का 1.37 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.23 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक का 1.20 प्रतिशत मजबूत हुआ।
सनफार्मा का शेयर 4.30 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 1.66 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया का 1.49, आईसीआईसीआई बैंक का 1.46, एक्सिस बैंक का 1.37, डॉ. रेड्डीज लैब का 1.31, बजाज फाइनेंस का 1.30, पावरग्रिड का 1.27, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.24, टीसीएस का 1.14 और एनटीपीसी का 1.13 प्रतिशत लुढ़क गया।
विदेशों में अधिकतर शेयर बाजारों में तेजी रही। एशिया में जापान का निक्केई 2.10 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.73 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.04 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.51 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 प्रतिशत चढ़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब हवाई सफर भी हुआ महंगा, केंद्र ने किया किराए में बढ़ोतरी का फैसला
Next: आने वाला है 100 रुपये का नया नोट, आरबीआई जारी करेगा वार्निश लगे बैंक नोट

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.