Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनआईए ने दायर किया आईएसआईएस सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र
  • राष्ट्रीय

एनआईए ने दायर किया आईएसआईएस सदस्य के खिलाफ आरोप पत्र

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (आईएसआईएस) के एक सदस्य के खिलाफ चेन्नई एनआईए की विशेष अदालत में 28 मई को आरोप पत्र दाखिल किया है।
एनआईए ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी मोहम्मद इकबाल एन उर्फ सेंथिल कुमार (31) तमिलनाडु के मदुरै में काजीमार स्ट्रीट का निवासी है। वह कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर का सदस्य था और उस पर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।
आरोपी मोहम्मद इकबाल द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के संबंध में मूल रूप से मदुरै के थिडीरनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने इस साल 15 अप्रैल को फिर से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एजेंसी की जांच से पता चला है कि इकबाल ने विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने के मकसद से फेसबुक पेज ‘थोंगा विझीगल रेंडु इज इन काजीमार स्ट्रीट’ पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया गया था।
आरोपी ने कई देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के नाम पर अन्य संदिग्धों के साथ साजिश रची थी और भारत सहित विश्व स्तर पर गैर-इस्लामी सरकारों को उखाड़ फेंक कर शरिया लागू करने तथा इस्लामिक स्टेट खिलाफत स्थापित करने संबंधी उपदेश देता था। आरोपी मोहम्मद इकबाल ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम, व्हाट्सएप पर कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाये थे जिन पर वह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने और भारत सरकार के प्रति असंतोष को बढ़ावा देने के लिए पोस्ट अपलोड करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का हुआ शुभारंभ, अल्मोड़ा और आसपास के जिलों को मिलेगा लाभ
Next: हरियाणा में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा, दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.