Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएचएम संविदा कर्मियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन
  • देहरादून

एनएचएम संविदा कर्मियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून, जौनसार बावर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। संविदा कर्मियों का वर्ष 2022-23 के लिए सेवा विस्तार भी नहीं हुआ है। जबकि सभी कर्मचारी कोविड ड्यूटी समेत अन्य सामान्य ड्यूटी कर रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 38 एनएचएम कर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही सहसपुर, कालसी, चकराता ब्लॉक में भी नब्बे एनएचएम संविदा कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात चिकित्सक, फार्मासिस्ट और नर्स भी शामिल हैं। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरबीएसके की टीम को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांचने के लिए ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। जबकि विकासनगर ब्लॉक में ही कई कर्मचारियों को कोविड ड्यूटी पर भी तैनात किया गया है। एनएचएम कर्मी डा. अमित कटियार और संजू ने बताया कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। जबकि मार्च माह से अभी तक सेवा विस्तार नहीं होने के कारण उन्हें भविष्य की चिंता भी सता रही है। बताया कि कई कर्मचारी दूरस्थ क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वेतन नहीं मिलने और सेवा विस्तार नहीं होने से कर्मचारियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उधर, सीएमएस डा. विजय सिंह ने बताया कि एनएचएम कर्मियों से सेवा विस्तार और वेतन से संबंधित प्रकरण शासन स्तर पर गतिमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष से की एसओ की शिकायत
Next: ठेकेदार संघ करेगा 20 अगस्त को लोनिवि कीर्तिनगर में तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.