Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष से की एसओ की शिकायत
  • देहरादून

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष से की एसओ की शिकायत

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। ग्राम प्रधान छरबा ने अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र सौंपकर थानाध्यक्ष सहसपुर पर अभद्रता, मारपीट और अपमानित करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने आयोग के उपाध्यक्ष से थानाध्यक्ष के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष ने प्रधान के आरोपों को निराधार बताया है। अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब को सौंपे शिकायती पत्र में प्रधान छरबा आमिर खान ने बताया कि 14 अगस्त को गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिन्हें सहसपुर पुलिस थाने ले गयी थी। उक्त दोनों पक्षों ने उन्हें फोन कर विवाद सुलझाने के लिए थाने बुलाया। बताया कि जब वह थाने में दोनों पक्षों के लोगों का सुलह समझौता कराने के लिए बातचीत कर रहे थे, तभी थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर उन्हें धमकाया और अपशब्द कहे। ग्राम प्रधान ने बताया कि जब उन्होंने थानाध्यक्ष को अपना परिचय दिया तब थानाध्यक्ष ने उनको थप्पड़ मारकर अभद्रता की। कहा कि थानाध्यक्ष की कार्रवाई से वे न सिर्फ अपमानित हुए बल्कि शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के दौर से गुजर रहे हैं। बताया कि प्रधान संगठन के माध्यम से डीजीपी को वे शिकायत कर चुके हैं। ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर का कहना है कि प्रधान के आरोप निराधार हैं। दो पक्षों के बीच विवाद में दोनों पक्षों का चालान काटा जा चुका था। तब प्रधान उन्हें जबरन थाने से ले जाना चाहते थे। जिस पर उन्हें थाने से जाने को कहा गया। बताया कि 13 अगस्त को थाना पुलिस ने छरबा गांव के पास शीतला नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। जिसको लेकर प्रधान उनसे खुन्नस खाये बैठे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में पूर्व प्रधान सहित चार पर केस
Next: एनएचएम संविदा कर्मियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.