Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएचएम के समस्त कर्मचारी 6 जून तक पूर्ण रूप से होम आइसोलेशन में
  • देहरादून

एनएचएम के समस्त कर्मचारी 6 जून तक पूर्ण रूप से होम आइसोलेशन में

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
rns featured image new

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों पर सरकार एवं शासन द्वारा सकारात्मक कार्यवाही ना किए जाने के विरोध में सामूहिक होम आइसोलेशन की अवधि बढ़ा दी गयी है। अब एनएचएम के समस्त कर्मचारी 6 जून तक पूर्ण रूप से होम आइसोलेशन पर रहेंगे। इस दौरान सभी कर्मचारी विभागीय कार्यों (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) का बहिष्कार करेंगे। सामूहिक होम आइसोलेशन गतिविधि में अति महत्वपूर्ण सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि शासन और सरकार अभी तक हमारी माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं ले पाए हैं। जब तक माँगों पर उचित एवं न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कर्मचारी होम आइसोलेशन पर रहेंगे।
कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी मांगों के समर्थन में अभियान शुरू किया गया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस हैश टैग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं अन्य सांसद एवं जनप्रतिनिधियों को टैग किया है। इसके तहत सभी कर्मचारी एक पोस्टर के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते अपनी मांगों को पहुंचा रहे हैं।
उत्तराखंड में सतत विकास, गवर्नेंस एवं जन स्वास्थ्य में सुधार के लिए अभियान चलाने वाले एक एनजीओ के संस्थापक अनूप नौटियाल ने भी सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश जारी कर एनएचएम कर्मचारियों की 9 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया है। वीडियो में अनूप नौटियाल ने एनएचएम की कार्यप्रणाली एवं कर्मियों के कार्यदायित्वों पर विस्तार से अपनी बात रखी है और साथ ही मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान हेतु आग्रह किया है। वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने अनूप नौटियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से लौटे व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
Next: अल्मोड़ा: आप का घर-घर सैनिटाईजेशन अभियान तीसरे दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.