Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • NH-74 घोटाला : पीसीएस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर थमे कदम
  • देहरादून

NH-74 घोटाला : पीसीएस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर थमे कदम

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

देहरादून। NH-74 घोटाला: एनएच74 (हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग) चौड़ीकरण मुआवजा प्रकरण में आरोपित पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच पूरी होने के बावजूद इन्हें अभी तक चार्जशीट नहीं भेजी जा सकी है। कारण यह कि जांच अधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट का अभी शासन में अध्ययन ही चल रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अधिकारियों की भूमिका को देखते हुए भी जल्दबाजी नहीं की जा रही है।
उत्तराखंड में एनएच 74 मुआवजा घोटाला काफी सुर्खियों में रहा है। आयुक्त कुमाऊं की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार ने मार्च 2017 में आठ पीसीएस अधिकारियों को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना था। इनमें से सात पीसीएस अधिकारियों तीरथ पाल सिंह, अनिल शुक्ला, डीपी सिंह, नंदन सिंह नगन्याल, भगत सिंह फोनिया, सुरेंद्र सिंह जंगपांगी और जगदीश लाल को निलंबित कर दिया गया था। एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी के खिलाफ भी जांच की संस्तुति की गई थी। इन सभी पीसीएस अधिकारियों को चार्जशीट सौंपने के बाद मामले की जांच अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को दी गई। तकरीबन ढाई साल बाद उन्होंने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट कार्मिक विभाग को सौंप दी। इस रिपोर्ट में पांच आरोपित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। यह रिपोर्ट कार्मिक विभाग को भेजी गई, जो अभी तक इसका अध्ययन ही कर रहा है। दरअसल, सूत्रों की मानें तो प्रदेश में सरकार के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती कोरोना संक्रमण से निपटने की हैं। इसमें अधिकारियों की बेहद अहम भूमिका है। आरोपित अधिकारी इस समय विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में शासन अभी इन्हें छेड़ने के पक्ष में नहीं है। यही कारण है कि जांच रिपोर्ट पर विभाग ने आगे कोई कदम नहीं बढ़ाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, युवक की मौत
Next: कर्फ्यू में शराब बेचने पर तीन लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.