Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोर्ड से थे नाराज
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोर्ड से थे नाराज

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट से बातचीत के बाद लिया है। हाल ही में बोर्ड ने ग्रैंडहोम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया था। इससे वह बोर्ड के साथ कुछ नाराज भी चल रहे थे।
कीवी खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैं अब फिर से जवान तो हो नहीं रहा और मेरे लिए ट्रेनिंग दिन पर दिन कठिन होती जा रही है। विशेषकर चोटों की वजह से चीजें काफी मुश्किल हो गई हैं। मेरा परिवार भी दिन ब दिन बढ़ रहा है, इसलिए मैं अब समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्रिकेट के बाद मेरा भविष्य कैसा होगा। पिछले कुछ हफ्तों से मेरे दिमाग में बस यही सब चल रहा था।

बता दें कि ग्रैंडहोम अपने क्रिकेट करियर में हमेशा चोटों से जूझते रहे। उन्होंने ब्लैक कैप्स के लिए अपना आखिरी मुकाबला इसी साल जून में खेला था। ग्रैंडहोम ने अपने पुरे क्रिकेट करियर में न्यूजीलैंड के लिए 115 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 118 पारियों में 2679 रन निकले। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 15 अर्द्धशतक दर्ज हैं। बल्लेबाजी के अलावा कीवी टीम के लिए वह गेंदबाजी में भी हिट रहे। उन्होंने अपने पूरे करियर में 91 सफलता प्राप्त की।
ग्रैंडहोम का जलवा भारत की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी देखने को मिला। कीवी ऑलराउंडर ने आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 21 पारियों में 18.9 की औसत से 303 रन निकले। बल्लेबाजी की अलावा गेंदबाजी के दौरान ग्रैंडहोम ने 19 पारियों में 53.2 की औसत से 6 सफलता प्राप्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के नाम पर बारह लाख की ठगी
Next: कपिल देव का दावा- विराट कोहली को अब फॉर्म में वापस आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.