Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डंक रहित मधुमक्खी पालन की नई तकनीक हुई विकसित
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

डंक रहित मधुमक्खी पालन की नई तकनीक हुई विकसित

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने डंक रहित मधुमक्खी पालन की नई तकनीक विकसित की है। इसमें रानी मधुमक्खी और श्रमिक मधुमक्खियों को बिना नुकसान पहुंचाए शहद निकाला जा सकता है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिक डॉक्टर एम.एस. खान का कहना है कि डंक रहित मधुमक्खी पालन पूरे उत्तर भारत क्षेत्र में केवल पंतनगर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सालों के शोध के बाद इसके मल्टीप्लिकेशन और पालने की विधि ईजाद की गई है। कीट वैज्ञानिक डॉक्टर एम.एस. खान कहते हैं कि इस तकनीक से मिले शहद में ज्यादा औषधिय गुण होते हैं और यह बाजार में ढाई हजार से 3 हजार रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है। साथ ही परागण क्रिया अधिक होने के कारण फसलों के उत्पादन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना काल में डंक रहित मुधमक्खी के शहद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ग्रामीण महिलाएं भी आसानी से मधुमक्खी पालन की इस नई तकनीक के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। केंद्र सरकार को डंक रहित मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव भेजा गया है ताकि इस पर और तेजी से काम किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्जदाताओं को मिली बड़ी राहत
Next: बाजार से खरीददारी करते समय स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.