Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नेपाल से नकली नोट भारत लाते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

नेपाल से नकली नोट भारत लाते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

बरेली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में बरेली मंडल से सटी नेपाल सीमा पर पुलिस नकली नोट भारत में लाने वाले तीन लोगों को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने पर सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाकर इन लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि ये लोग नेपाल के रास्ते उत्तराखंड, पीलीभीत, बरेली इलाकों में नकली मुद्रा भेजते थे। इस गिरोह की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिये तीनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शाम ढलते ही नेपाल से भारत सीमा में तमाम लोग नकली करेंसी लेकर आते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीती देर शाम छापामार कार्यवाही कर जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में तीन लोगों को नकली नोटों के साथ हिरासत में लिया। लम्बी पूंछतांछ बाद उनके खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों के पास से 500 रुपये के 719 नकली नोट बरामद हुये हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने पीलीभीत में दयूरिया कलां की शीवा, अलीगंज (बरेली) में ढकिया गांव के पुष्पेंद्र सिंह और पीलीभीत में दयूरिया के शोएब को पकड़ा है। तीनों लोग बाइक से बरेली से दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इनकी तलाशी के दौरान बैग में रखे 3,59,500 कीमत के नोट बरामद किए, जो जांच में नकली निकले।
एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में आरोपित पुष्पेंद्र ने बताया कि वह 5 साल से नकली नोटों का काम कर रहा है। अलीगंज का रहने वाला धर्मेंद्र उसे नोट नेपाल से लाकर मुहैया कराता है। इस गिरोह के सरगना के अपराधिक इतिहास की बात सामने आई है। ये लोग नेपाल से नकली नोट लाते थे। नकली नोटों का ज्यादातर इस्तेमाल आरोपित सामान खरीदने में करते थे। जब दुकानदार बचे हुए रुपए वापस करता तो बदले में आरोपित को असली नोट मिल जाता था। एसपी देहात ने बताया कि नकली नोटों को चलाने वाले पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘मुफ्त की सौगातें’ बांटने वाले केस को 3 जजों की बेंच के पास भेजा
Next: तमिलनाडु को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.