Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नेपाल में चोरी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

नेपाल में चोरी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। नेपाल पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी यूपी के लखीमपुर के रहने वाले हैं। उनके पास से रिवॉल्वर की गोलियां, कट्टा, पिस्टल भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिन में पालतू मवेशियों की खरीदारी करने के बहाने रेकी करते और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। नेपाल पुलिस निरीक्षक दान सिंह भंडारी ने बताया कि बीते कुछ समय से बेलौरी क्षेत्र में बंदूक-छूरी दिखाकर लोगों से लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही थी। दो दिन पूर्व भी एक घर से छह लाख के सोने के आभूषण सहित तीन लाख की नगदी चोरी हुई थी। इसके अलावा मनोज चौधरी और प्रेमनाथ चौधरी के घर में भी चोरी हुई थी। आरोपी सोना, नगदी, मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बसई बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को पुलिस ने यूपी लखीमपुर निवासी राजू इंद्रीश (32), मुजीवा बंजारा (27) और युसूफ अली (42) को पकड़ा है। कहा कि अब भी दो आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी इंद्रीश इससे पूर्व भी चोरों की घटनाओं में शामिल रहा है और लखनऊ कारागार में आठ माह की सजा भी काट चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्सी चालकों ने किया राशन कार्ड के लिए किया प्रदर्शन
Next: पीएम आवास योजना में धांधली का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.