Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीम बीच पर नहाते समय गाजियाबाद के दो पर्यटक डूबे, मौत
  • देहरादून

नीम बीच पर नहाते समय गाजियाबाद के दो पर्यटक डूबे, मौत

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। तपोवन स्थित नीम पर नहाते समय गाजियाबाद के दो पर्यटक डूब गए। जल पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों की गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। कुछ दूरी पर जल पुलिस ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का एम्स में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11 बजे तपोवन स्थित नीम बीच पर गाजियाबाद, यूपी निवासी छह दोस्त घूमने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे यहां पर गंगा में नहाने के उतर गए। नहाते समय अचानक उनमें से दो युवक गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। उनके साथी दोस्तों की चीख पुकार मचने पर जल पुलिस ने तुरंत उनकी गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। जल पुलिस ने स्कूबा डाइबिंग कर एक घंटे में दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह, निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद और रजत खन्ना (21) पुत्र अनुल खन्ना, निवासी प्लाट नंबर 666, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है। बताया कि फिलहाल शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का एम्स में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
Next: भाजयुमो ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.