Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एनसीसी कैंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम का रुड़की ग्रुप बना विजेता
  • टिहरी

एनसीसी कैंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम का रुड़की ग्रुप बना विजेता

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत केंद्रीय विवि परिसर बादशाहीथौल में 12 दिवसीय एनसीसी कैंप के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में रुड़की डायरेक्टरेट ग्रुप ने प्रथम तथा गोवा और कर्नाटक डायरेक्टरेट की टीमों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। केंद्रीय विवि परिसर बादशाहीथौल में बुधवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत एनसीसी कैंप के समापन पर रुड़की डायरेक्टरेट ग्रुप ने नारायणी मेरी ज्वाला भवानी, दैण्या हो मेरी दुर्गा भावनी, जय सुरकंडा माता, नंदा राजराजेश्वरी, वीर माधो सिंह सहित हिन्दी, गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर कैडेट्स की खूब तालियों बटोरी। गोवा और कर्नाटक डायरेक्टरेट ग्रुप की टीमों ने हिन्दी, पंजाबी सहित अपनी अपनी क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विवि परिसर के निदेशक प्रो. एए बौडाई ने विजेता टीमों के साथ कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल तथा सेना और एनसीसी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा सेना के जवानों द्वारा कैडेट्स को कैंप के दौरान दिये गया प्रशिक्षण उनके भविष्य के नये द्वार खोलेगा। कैंप में 600 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। मौके पर कैंप ब्रिगेडियर एसएस नेगी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल पीएस सिकरवार,एनसीसी अधिकारी डॉ. हेमन्त पैन्यूली, डॉ. रविंदर सिंह, सुशील रावत, डॉ. कृष्णा,डॉ. अर्चना पाल, सुषमा जगवान,मनजीत नकोटी, एसएस भैसोडा, डॉ.योगेश निनवाल, डॉ.विजय कुमार, सूबेदार मेजर सुनील कुमार, सूबेदार धनेश,संतोष भट्ट, शशिकांत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 जून
Next: जनपद चमोली के घर-घर आंगन योग रहा, बद्री धाम सहित प्रथम गांव माणा में भी बड़े उत्साह से मनाया योग दिवस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.