Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नई उमंग कार्यक्रम के तहत 09 बालिकाओं को मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा
  • अल्मोड़ा

नई उमंग कार्यक्रम के तहत 09 बालिकाओं को मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा

RNS INDIA NEWS 24/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बालिका सदन से नई उमंग कार्यक्रम के तहत 9 बालिकाएं नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट नई दिल्ली पहुंच गई हैं। इसके साथ ही ‘नई-उमंग’ प्रोग्राम में अब कुल 24 बालिकाएं हो गई हैं। विदित हो कि उत्तरायण फाउंडेशन एवं एनएचआई ने ‘नई-उमंग’ कार्यक्रम के तहत निर्धन एवं सामाजिक रूप से निराश्रित बालिकाओं को उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक पुर्नएकीकरण में माध्यम से उनको अपने पैरों में खड़ा करने का सामाजिक बीड़ा उठाया है। ‘नई-उमंग’ कार्यक्रम वर्ष 2021 में शुरु किया गया था जिनके तहत तीसरे बैच के रूप में 9 निराश्रित बालिकाएं यहां पहुंची है। ‘नई-उमंग’ के सूत्रधार डॉ ओ पी यादव एवं डॉ विनोद शर्मा द्वारा प्रख्यात भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ व पद्म विभूषण डॉ एस पदमावती की परम्परा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ विनोद शर्मा द्वारा बच्चों का स्वागत कर उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही बच्चों को भरोसा दिया उनकी सभी जरूरतों को पूरा करते हुए बच्चों को बारहवीं कक्षा के आधार पर आगे विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला कराया जाएगा। इस अवसर पर नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट से जनरल मैनेजर सुरेश कुमार शैली, चंद्र ज़ाडू, निखिल कुंड, आँचल सिंह, रीना ओइनम व सौरभ क्वीरा तथा बालिका सदन अल्मोड़ा से मंजू उपाध्याय, उमा बिष्ट, निर्मला थापा व आनंद कनवाल मौजूद रहे। ‘नई-उमंग’ प्रोग्राम के संचालक महिपाल पिलख्वाल ने फाउंडेशन व नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट की ओर से ‘नई-उमंग’ कार्यकर्म को निस्वार्थ सहयोग देने हेतु सीडब्लूसी, अमन संस्था, उत्तराखंड सरकार व अल्मोड़ा के प्रबुद्ध जनों के अपार सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संरक्षण अभियान 2024 की प्रगति की समीक्षा पर बैठक आयोजित
Next: मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पकड़ा, साथी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.