Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नये वार्डों से कमर्शियल टैक्स वसूलने का कांग्रेस ने किया विरोध
  • देहरादून

नये वार्डों से कमर्शियल टैक्स वसूलने का कांग्रेस ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस ने नगर क्षेत्र के नए वार्डों में कॉमर्शियल भवनों का टैक्स वसूलने का विरोध किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त से मिलकर दस साल तक टैक्स में छूट देने समेत अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है। चेताया कि यदि मांगें नहीं मानी जाती है तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गुरुवार को कांग्रेसी पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में नगर पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने के बाद नगर आयुक्त मनुज गोयल से मिले। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने दस साल तक नए वार्डों में हाउस टैक्स में छूट देने का वायदा किया था। लेकिन नगर निगम कॉमर्शियल भवनों से टैक्स वसूल रहा है, जो लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। नए वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पा रही हैं, कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं है, सड़कों पर बने गड्डे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, सीवर लाइन का बहुत धीमि गति से चल रहा है, निगम की जमीन पर कब्जे हो रहे हैं, जिससे जोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि निगम की ओर से विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। बरसाती सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हो पाई। पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने खुले कूड़ेदानों को अंडरग्राउंड करने, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फागिग करने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, कोमल वोहरा, दीप वोहरा, कोमल वोहरा संगीता गुप्ता, अनुप कपूर, अर्जुन सोनकर, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर, मीना रावत, ऐतात खान, इलियाश अंसारी, शिवानी थपलियाल मिश्रा, शांति रावत, निधि, मंजुला तोमर, मोहन गुरुंग सचिन थापा, आयुष गुप्ता, महेंद्र रावत बब्बी, अमित भंडारी, निखिल कुमार, आनंद त्यागी, सुनिल बांगा, मनोज कुमार, राहुल, रोबिन पंवार, राहुल प्रताप लक्की, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने वैवाहिक कार्यक्रमों की समस्या सुलझाई, दो घंटे में बदलवाया खराब ट्रांसफार्मर
Next: संतों के अपमान का दंश कांग्रेसियों को झेलना पड़ेगा: गिरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.