Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए साल के व्रत त्यौहारों के भ्रम का निराकरण करेगी विद्वत सभा
  • देहरादून

नए साल के व्रत त्यौहारों के भ्रम का निराकरण करेगी विद्वत सभा

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड विद्वत सभा साल 2026 में सनातन धर्म के व्रत, पर्व-त्यौहारों को लेकर भ्रम निराकरण के प्रयास में जुट गई है। इसी सिलसिले में आगामी 20 दिसंबर को ट्रांसपोर्टनगर रोड शिमला बाईपास में ज्योतिषीय विचार विमर्श विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड विद्वत सभा पिछले कुछ वर्षों से व्रत त्यौहारों पर बढ़ता जा रहे असमंजस को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। गत वर्ष और इस वर्ष भी ये प्रयास किए थे। लेकिन सभी पंचांगकर्ताओं और ज्योतिषविदों में व्रत, पर्व की तिथि को लेकर स्पष्ट राय नहीं बन पा रही थी। वहीं सरकारी कैलेंडर जारी होने से लोगों में असमंजसता को बढ़ावा मिल रहा था। सभा अध्यक्ष आचार्य हर्षपति गोदियाल ने बताया कि इस विमर्श में सभी ज्योतिष विद, धार्मिक संगठन औ पंचांगकर्ता एक राय बनाकर सरकारी कैलेंडर के लिए सुझाव देंगे। प्रवक्ता आचार्य विपिन चंद्र डोभाल ने बताया कि, वर्ष 2026 में भी कुछ व्रत त्यौहार को लेकर स्पष्टता नहीं है। बैठक में इसी बिंदु पर बात की जाएगी। बैठक ट्रांसपोर्टनगर रोड स्थित सांई गेस्ट हाउस में होगी। 16 दिसंबर से खरमास देहरादून, खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। यह सूर्यदेव की आराधना का विशेष समय है। माना जाता है कि इस माह सूर्य देव की पूजा करने से सुख समृद्धि का आर्शीवाद मिलता है। खरमास में विवाह, अन्य मांगलिक कार्य पर भी रोक लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज ने बताया कि, सूर्यदेव जब धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तभी से खरमास की शुरुआत होती है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा में कमी आ जाती है। खरमास 14 जनवरी तक रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नलकूप मोटर चोरी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
Next: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.