Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नए कोविड वैरिएंट का खतरा : केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

नए कोविड वैरिएंट का खतरा : केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से आने वाली उड़ानें रोकने का आग्रह किया है जो नए कोविड-19 वैरिएंट से प्रभावित हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं, जहां कोविड-19 का नया वेरिएंट मिला है। बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है। हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
अफ्रीकी देशों से एक नए वैरिएंट से आने वाले खतरे को देखते हुए केजरीवाल ने कल विशेषज्ञों से आवश्यक सुझावों के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध किया था।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10.30 बजे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली सरकार ने नए वैरिएंट के खतरे पर सोमवार को बुलाई बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। केंद्र ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए। इन देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट के सामने आने की सूचना है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं।
ऐसी आशंका है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट बी.1.1.529 बड़ी संख्या में म्यूटेंट हो सकता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। दक्षिण अफ्रीका में प्राधिकारियों ने गुरुवार को इससे जुड़े 22 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआरपी ने 1.5 लाख की स्मैक के संग युवक पकड़ा
Next: बंजारावाला में शहीद द्वार का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.