Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नवरात्रि पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, चार नमूने जांच को भेजे गए
  • अल्मोड़ा

नवरात्रि पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, चार नमूने जांच को भेजे गए

RNS INDIA NEWS 26/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-26 at 15.59.36_11zon

अल्मोड़ा। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अल्मोड़ा बाजार स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों और मॉलों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त और अभिहित अधिकारी (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त कुमाऊं मंडल, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन नैनीताल राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देश दिए गए कि नवरात्रि में व्रत के दौरान उपभोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ स्वच्छ और सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराएं। कुट्टू का केवल पैक्ड आटा ही विक्रय करें। इसके अलावा यह भी कहा गया कि कालातीत और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को अलग रखने के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित करें और अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण/अनुज्ञप्ति उचित स्थान पर प्रदर्शित करें। कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, सरसों का तेल और चना सत्तू का एक-एक नमूना मौके पर सील कर जांच के लिए सुरक्षित किया गया। कुल चार नमूनों को राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य संरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनहित में ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और अनुसेवक ईश्वर सिंह नेगी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया व्यापारियों से संवाद
Next: हरिद्वार में 06 केंद्रों पर होगी उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.