Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नवोदय विद्यालय के छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
  • ऊधम सिंह नगर

नवोदय विद्यालय के छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 विद्यालयों के 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बाद नवोदय विद्यालय रुद्रपुर के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतिभागियों ने निबंध, कहानी, गीत एवं कविता लेखन और चित्रकला में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्य कंचन जोशी ने कहा कि प्रेरणा कार्यक्रम विद्यार्थियों की सृजनात्मक रुचियों को अभिव्यक्त कराने का अनूठा प्रयास है। इसके माध्यम से भारत की विविधता को जानने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडल ने 30 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया। साक्षात्कार के उपरांत 1 छात्र एवं 1 छात्रा का चयन करके जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। वहां से प्रतिभागी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर को जिले का नोडल विद्यालय बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान समन्वयक अनुराग शर्मा, पीके विद्यार्थी, कुमकुम शर्मा, रश्मि सनवाल, सौरभ बनकोटी, विजय कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन स्थापित, जल्द मिलेगा लाभ
Next: भाषण व पोस्टर से दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.