Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवनियुक्त मुख्य सचिव ने किया पदभार ग्रहण
  • देहरादून

नवनियुक्त मुख्य सचिव ने किया पदभार ग्रहण

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
rns featured image new

शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों संग की बैठक

देहरादून। नवनियुक्त मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव श्री संधू ने निवर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव श्री संधू ने शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, हमें इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना एक बहुत अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू की जाती है, परन्तु योजना के पूर्ण होने के बाद उसका आउटकम क्या रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी योजना के पूर्ण होने से उस योजना के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सका या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से जन सामान्य को मिल सके इसके लिए फाईलिंग सिस्टम को छोटा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फाईल को कम से कम स्तरों में जाना पड़े इसके प्रयास किए जाएं। हमारे पास सभी स्तरों पर बुद्धिमान, मेहनती एवं समझदार लोग उपलब्ध हैं। उन पर विश्वास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों को अपने स्तर पर फाईलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि फाईलों के निस्तारण में में तेजी लायी जा सके। अनुभाग अधिकारी स्तर तक लगातार बैठकें आयोजित की जानी चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण रोजगार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के प्रयास रहेंगे कि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जाए। कोविड के प्रकोप पर राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। इसे बनाए रखने के लिए हम सभी के द्वारा लगातार सावधानियां बरते जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सचिव एवं अपर सचिव स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार
Next: बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.