Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नवनिर्मित नागराजा मंदिर में हुई राधा और कृष्ण की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • टिहरी

नवनिर्मित नागराजा मंदिर में हुई राधा और कृष्ण की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्रतापनगर ब्लॉक की उपली रमोली पट्टी के ग्राम घोडपुर में नवनिर्मित नागराजा मंदिर में शुक्रवार को राधा और कृष्ण की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार से पंडितों ने विशेष पूजन और हवन के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। लोगों ने मूर्ति के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बता दें कि बीते 16 जून को घोड़पुर के ग्रामीणों ने आराध्य देवताओं को गंगोत्री धाम ले जाकर स्नान कराया गया। 17 जून से पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन यज्ञ कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कुल पुरोहित हरि प्रसाद भट्ट, आचार्य हरिप्रसाद ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राणा ने मंदिर की कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि देवत्व वाले कार्य में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां कण-कण में भगवान बसते हैं। सेम नागराजा क्षेत्र के आराध्य देव हैं। गांव-गांव में उनके मंदिर बने हुए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, ग्राम प्रधान बलबीर सिंह राणा, ओनालगाव के प्रधान नत्थी सिंह राणा, खंबाखाल के प्रधान राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, भागदेई देवी बलवीर नेगी, शंभू नेगी, महावीर नेगी, देव सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, माया नेगी, राय सिंह चौहान, भगवान सिंह नेगी, जोत सिंह नेगी, मुकंद नेगी, मनोज नेगी, शूरवीर नेगी, प्रताप नेगी, विजयपाल नेगी, जग मोहन नेगी, राजपाल नेगी, संजय नेगी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबीवीपी ने एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला
Next: मानसून को देखते हुए केदारघाटी से वापस लौटी 6 हेली कम्पनियां

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.