Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एबीवीपी ने एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला
  • पौड़ी

एबीवीपी ने एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  नेशनल टेस्टिंग ऐजंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट और यूजीसी नेट परीक्षा में धांधली होने पर शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर गेट के सम्मुख एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप आक्रोशित छात्रों ने एनटीए का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री अमन पंत ने कहा कि देश की माने जाने वाली परीक्षा करवाने वाले एजेंसी एनटीए में भी धांधली शुरू हो गई है। कहा कि परीक्षाओं में लगातार धांधली होने से लाखों छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पेपर लीक होना शर्मसार करने वाली घटना है। छात्र नेता जसवंत सिंह राणा ने कहा कि 11 लाख से अधिक छात्रों ने 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा दी लेकिन पेपर लीक की घटना के बाद से परीक्षा को रद्द कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से एनटीए को बर्खास्त कर विश्वसनीय एजेंसी को परीक्षा करवाये जाने की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल बिष्ट, हिमांशु भंडारी, आशीष पंत, अभिषेक अग्निहोत्री, विवेक धीरवाण, योगेश बहुगुणा, आशीष चौधरी, शुभम कुमार, सचिन रौथाण, जयदीप संदीप, अमन, दिलीप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
Next: नवनिर्मित नागराजा मंदिर में हुई राधा और कृष्ण की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.