Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 33 केवी की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था। तार के टूटने से आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी, जिसके बाद नवाबगढ़ क्षेत्र में शट डाउन लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन गिरते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय कोई दोपहिया वाहन, स्कूली वाहन या पैदल राहगीर वहां से गुजर रहा होता तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि जर्जर और पुरानी विद्युत लाइनों की समय रहते मरम्मत नहीं होने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्राम प्रधान सहाना बेगम ने तुरंत मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी और कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते बचा है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र की सभी विद्युत लाइनों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय ग्रामीणों ने भी ऊर्जा निगम से मांग की है कि नवाबगढ़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जर्जर तारों को बदला जाए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बिजली तार टूटते ही शटडाउन ले लिया गया था, जिसके बाद लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। लाइन टूटने के कारणो की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
Next: तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.