Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नव निर्वाचित सल्ट विधायक महेश जीना ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ
  • देहरादून

नव निर्वाचित सल्ट विधायक महेश जीना ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
19

विस अध्यक्ष ने दिलाई जीना को शपथ

देहरादून। सल्ट विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक महेश जीना को विधानसभा भवन में एक सादे कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महेश जीना को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक सुरेंद्र जीना के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया गया था और इस सीट पर उनके ही भाई महेश जीना ने जीत हासिल की ।महेश जीना 2 मई को सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, शपथ ग्रहण करने के बाद महेश जीना सदन की कार्यवाही के लिए भी अधिकृत हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि, नवनिर्वाचित विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर कर क्षेत्र में अपने भाई स्व सुरेंद्र सिंह जीना के अनुरूप ही विकास कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि, स्व सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में महेश जीना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर विधायक महेश जीना ने कहा कि, जनता ने जो विश्वास उन पर दिखाया है एवं जो वादे क्षेत्र में उनके भाई द्वारा किए गए हैं उन्हें पूरा करने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक दिलीप रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट: सुरईखेत मोटर मार्ग जालीखान के पास गहरी खाई में गिरी कार
Next: 646 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए पकड़ा एक नाबालिग किशोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.