Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौकरी का झांसा देकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 7.5 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

नौकरी का झांसा देकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 7.5 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने इंटरनेट पर नौकरी खोजते समय फर्जी वेबसाइट पर आवेदन किया था, जिसके बाद साइबर ठगों ने खुद को यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी), हांगकांग का अधिकारी बताकर उनसे दस्तावेज और धनराशि मांगी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एलायंस सिटी निवासी महेंद्र सिंह पाल पुत्र ब्रह्मादीन पाल ने बताया कि वह जून 2025 में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अगस्त में ऑनलाइन सर्च के दौरान कथित यूएनडीपी में प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कई फर्जी मेल आईडी से उनसे संपर्क किया गया और चयन के नाम पर दस्तावेज मांगे गए। ठगों ने खुद को यूएनडीपी हांगकांग का असिस्टेंट टीम लीडर (एचआर) बताते हुए सरकारी आवास और वीजा व्यवस्था के नाम पर धनराशि भेजने को कहा। विश्वास में आकर उन्होंने दिए गए चीनी बैंक खाते में कुल सात लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो महीने इंतजार के बावजूद जब न वीजा मिला और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर रविवार रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन मिलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
Next: दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.