Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नौकरी के नाम पर ठगने के आरोपी को हल्द्वानी से दबोचा
  • पिथौरागढ़

नौकरी के नाम पर ठगने के आरोपी को हल्द्वानी से दबोचा

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। गंगोलीहाट में दो लोगों से नौकरी के नाम पर सात लाख रुपये से अधिक धनराशि की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर लखनऊ के रहने वाले आरोपी के हल्द्वानी में होने की सूचना मिली। बीते रोज टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गंगोलीहाट निवासी इंद्र सिंह ने बीते 17 मार्च को दी तहरीर में बताया था कि भूपेंद्र सिंह ने उनके पुत्र को नौकरी लगाने का लालच दिया। इसके एवज में उसने 2लाख 80 हजार रुपये मांगे। बाद में उसने यूपी के किसान इंटर कॉलेज सिक्टाह महुली सन्त कबीर नगर का नियुक्ति पत्र भी भेजा। जब उनका बेटा उक्त पते पर पहुंचा तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला तो उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उक्त ने एक अन्य व्यक्ति से भी 4 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी युवाओं को झांसे में लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करता था। टीम में थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे, अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र चन्द्र, कांस्टेबल विनोद जोशी, श्रवण कुमार, कमल तुलेरा, विपिन ओली शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा घाट पर स्नान कर रहे पंजाब के यात्री का सामान चोरी
Next: साली से प्रेम प्रसंग पर युवक को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.