Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/01/2023
rns featured image new

रुड़की। सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने वाले एक और गिरोह का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। गिरोह के सरगना सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि उनके कुछ साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।  एसपी देहात एसके सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बहादराबाद, सिडकुल की बड़ी कंपनियों में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने लक्सर के हबीबपुर कुड़ी निवासी रजवंत से बीस हजार रुपये ठगे थे। रजवंत ने इसका मुकदमा दर्ज कराया था। जांच करने पर पता चला कि रजवंत ने जिसे रकम दी थी, वह सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के जनकपुरी में कार्यालय चला रहा है। जानकारी यह भी मिली कि उसका पूरा गिरोह है और गिरोह सैकड़ों युवकों से इसी तरह ठगी कर चुका है। बताया कि गिरोह के सरगना विपिन सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी हरके चंदपुर जिला रायबरेली और उसके साथी साकिब पुत्र अजीम निवासी अंबेहटा सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे चार कंप्यूटर, दो सीपीयू तथा कई बड़ी प्राइवेट कंपनियों के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार हैं। जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। गिरोह ने उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, जगजीतपुर, देहरादून व उधम सिंह नगर में प्लेसमेंट कार्यालय खोल रखे थे। जबकि सरगना खुद सहारनपुर के मेन कार्यालय में बैठता था। गिरोह ने दूर दूर तक जॉब, जॉब, जॉब के पोस्टर लगवा रखे थे। इन्हीं को पढ़कर बेरोजगार युवक उनसे संपर्क करते थे। गिरोह उनसे नौकरी के नाम पर ठगी करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, महंगा होगा बाहर खाना खाना
Next: तमंचे व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.