Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नौगरी कौथीग के लिए पांडव पश्वों के लिए बनाए गए कई तरह के पकवान
  • रुद्रप्रयाग

नौगरी कौथीग के लिए पांडव पश्वों के लिए बनाए गए कई तरह के पकवान

RNS INDIA NEWS 27/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद के भरदार क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरमोला के राजस्व गांव तरवाड़ी में चल रहे पांडव नृत्य में पांडवों से आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें अनेक तरह के पकवान बनाकर लाए जा रहे हैं। 29 नवम्बर को फल वितरण के साथ यहां पांडव नृत्य का समापन किया जाएगा। पांडव नृत्य देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे हैं। बीते 12 नवम्बर से ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाडी गांव में चल रहे पांडव नृत्य के दौरान बुधवार को नौगरी का कौथिग का आयोजन किया गया। सुबह पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी ने बदरीनाथ विशाल, नागराजा, तुंगनाथ, हीत देवता, चामुंडा मां के देव निशानों की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भोग लगाया। कौथिग को लेकर स्थानीय लोग सुबह से ही पांडव पश्वों के लिए विभिन्न तरह के पकवान बनाने में जुट गए थे। पांडव पश्वा ने वैसे तो पूरे गांव का भ्रमण करना था, लेकिन समय के कमी के चलते पांडव चौक पर ही पांडवों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए। जिसके लिए सभी ग्रामीणों के घरों से सामग्री एकत्रित की गई। पांडव के लिए बनाए गए पकवान सर्वप्रथम बद्री विशाल भगवान को लगाया, उसके बाद ही पांडव पश्र्वों ने ग्रहण किया। इस दौरान यहां हवन भी किया भी किया गया। मान्यता है कि जब पांडव अज्ञातवास के लिए गए थे, तो उस समय उन्होंने विभिन्न गांवों में भीक्षा मांगकर ही अपना पेट भरा था। आज भी लोग इस परम्परा की संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दोपहर दो बजे बाद पांडव पश्वों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य शुरू किया। जो काफी देर तक भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस गांव में यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। इससे पूर्व दूर-दराज गांव से आई धियाणियों एवं भक्तों ने बदरीनाथ, शंकरनाथ देवताओं के दर्शन कर भेंट भी अर्पित कर भगवान से अपने परिवार की खुशहाली की कामना भी की। नृत्य देखने के लिए तरवाड़ी के साथ ही जवाड़ी, दरमोला, रौठिया, स्वीली, सेम, डुंग्री, उत्यासू समेत दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर पांडव नृत्य समिति अध्यक्ष करण सिंह रावत, पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी, जसपाल सिंह, नत्था सिंह, शूरवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, किशन रावत, नरेन्द्र पंवार, धन सिंह, वीर सिंह, संतोष सिंह, केवल सिंह समेत सैकड़ों भक्तजन मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वच्छता संकल्प यात्रा के तहत विवेकानंदपुरी में किया संवाद
Next: कर्मचारी का फोन हैक कर चार लाख उड़ाए, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.